फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rohini Court Shootout: Bullets started raining as soon as Gogi entered the courtroom

रोहिणी कोर्ट शूटआउट : गोगी के कोर्ट रूम में आते ही बरसने लगीं गोलियां

Sat, 25 Sep 2021 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Sep 2021 05:40 AM IST
सार

पहली गोली पीठ में मारी और गोगी के पीछे घूमते ही सीने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद अदालत में भगदड़ मच गई और जज, कर्मचारियों और वकीलों ने किसी तरह बचाई जान।

विज्ञापन
Rohini Court Shootout: Bullets started raining as soon as Gogi entered the courtroom
Delhi Rohini court shootout - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी कोर्ट संख्या 207 में शुक्रवार दोपहर जितेंद्र उर्फ गोगी के घुसते ही हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। पहली गोली उसकी पीठ पर मारी गई। गोली लगते ही उसने पीछे घूमकर हमलावरों की तरफ देखा तो फिर उसके सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां मारी गईं। गोलीबारी होते ही कोर्ट रूम में भगदड़ मच गई। जज व कर्मचारियों ने अपने कमरे में जाकर जान बचाई। वहां मौजूद अन्य वकील अहलमद के कमरे में घुस गए। गोली चलते ही गोगी के साथ अंदर गए कमांडो ने हमलावरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उन्हें ढेर कर दिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जितेंद्र उर्फ गोगी को करीब 25 से 30 कमांडो अपने साथ लेकर जज गगनदीप की कोर्ट में लेकर आए थे। दो कमांडो और जांच अधिकारी गोगी को लेकर अदालत के भीतर घुसे और साथ आए अन्य पुलिस कमांडो कोर्ट रूम के बाहर खड़े हो गए। गोगी के कोर्ट रूम में घुसते ही वकील की पोशाक में पहले से बैठे एक बदमाश ने पिस्टल से गोगी पर गोली चला दी। पहली गोली गोगी के पीठ पर लगी। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां मारी गईं। गोगी दो कठघरों के बीच गिर गया। गोली चलते ही वहां अफरातफरी मच गई। एक महिला ने कमरे से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान बदमाश गोगी को गोली मारकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश में गोली चलाने लगा, लेकिन कोर्ट रूम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावरों पर गोली चला दी। बाहर मौजूद कमांडो और सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने हमलावरों पर गोली चला दी। हमलावरों के ढेर होने के बाद पुलिस ने देखा कि गोगी को पांच गोलियां लगी थी और उसकी मौत हो चुकी है। वहीं, दोनों हमलावर भी ढेर हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कत्ल-दर-कत्ल
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की पानीपत में अक्तूबर 2017 में हत्या हुई। आरोप है कि हर्षिता के जीजा दिनेश कराला ने गोगी को सुपारी दी थी। नवंबर 2017 में ताजपुर निवासी शिक्षक दीपक बालियान का स्वरूप नगर में कत्ल हुआ। जनवरी 2018 में अलीपुर के रवि भारद्वाज को 25 गोलियां मार छलनी कर दिया। जून 2018 में बुराड़ी में टिल्लू गैंग से हुई गैंगवार में 4 लोग मारे गए और 5 जख्मी हुए। नरेला में अक्तूबर 2019 में आम आदमी पार्टी के नेता वीरेंद्र मान उर्फ कालू को 26 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस साल 19 फरवरी को रोहिणी के कंझावला में आंचल उर्फ पवन की 50 राउंड फायरिंग कर हत्या की गई।


हाल ही में जेल से मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी
मोस्ट वांटेड की सूची में टॉप पर रह चुका गैंगस्टर गोगी तिहाड़ जेल से दुबई के कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की वजह से भी सुर्खियों में था। दुबई का कारोबारी लॉकडाउन में जब रोहिणी स्थित अपने घर पर आया तो उससे रंगदारी मांगी गई थी। बदमाशों ने फायरिंग कर जितेंद्र गोगी के नाम पर रंगदारी मांगी थी। आरोप यह भी है कि वह जेल से ही रंगदारी, फिरौती के लिए अगवा करने और सुपारी लेकर हत्या करा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed