फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   petty crimes in national capital delhi

बात-बेबात: गाली देने से रोका तो डिलीवरी बॉय के दांत तोड़े, हवलदार को धक्का मारकर भागा बदमाश

Sat, 02 Oct 2021 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Oct 2021 03:09 AM IST
सार

विवेक विहार थाना पुलिस ने बदमाश को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था और उसके साथी को पकड़ने के लिए साथ लेकर आई थी।

विज्ञापन
petty crimes in national capital delhi
demo pic...

विस्तार

द्वारका नार्थ इलाके में गाली देने से रोकने पर कुछ युवकों ने जोमैटो के डिलीवरी बॉय की पिटाई कर उसके दांत तोड़ दिए। वहीं बचाने आए दोस्त के साथ भी मारपीट की। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ककरौला गांव निवासी पंकज गहलौत ने बताया कि 29 सितंबर की रात द्वारका सेक्टर-12 स्थित सिटी सेंटर फूड कोर्ट में आर्डर का इंतजार कर रहा था। वहां मौजूद कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे। उसने उन्हें गाली देने से मना किया। इसको लेकर सभी युवक भड़क गए और उससे उलझने लगे। बात बढ़ने पर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी और घूंसा मारकर सामने के दो दांत तोड़ दिए। बीच-बचाव में दोस्त मेहताब आया, तो उसकी भी पिटाई कर दी और फरार हो गए। 

विज्ञापन

नमस्ते नहीं किया तो मुक्का मारकर दांत तोड़ा 

एक अन्य मामले में मंगोलपुरी में नमस्ते नहीं करने से गुस्साए बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई की और मुंह पर मुक्का मारकर एक दांत तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंगोलपुरी ई-ब्लॉक निवासी विकास ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आइसक्रीम लेकर घर जा रहा था।

रास्ते में लकी मिला, जो अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। लकी ने उसे रोका और कहा कि बिना नमस्ते किए जा रहा है। विकास ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे गुस्साए लकी ने दोस्तों के साथ मिलकर लात-घूसों से पिटाई की। लकी ने मुंह पर मुक्का मारकर उसका दांत तोड़ दिया।

हवलदार को धक्का मारकर चोर फरार

एक अन्य मामले में प्रीत विहार इलाके में हवलदार को धक्का मारकर एक बदमाश फरार हो गया। विवेक विहार थाना पुलिस ने बदमाश को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था और उसके साथी को पकड़ने के लिए साथ लेकर आई थी। पुलिसकर्मियों ने प्रीत विहार थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है। वहीं तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

पुलिस के अनुसार, विवेक विहार थाना पुलिस ने बदमाश हरिओम को चोरी के दो मामलों में गिरफ्तार किया था। उसे अदालत से रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ में पता चला कि वारदात में उसके साथ सोहन भी शामिल था जो चित्रा विहार स्थित झुग्गी में रहता है। 

बृहस्पतिवार को एसआई अर्जुन, हवलदार प्रवीण और सिपाही रघुराज बदमाश को लेकर चित्रा विहार पहुंचे। पुलिस को पता चला कि सोहन झुग्गी की छत पर है। टीम घेराबंदी कर सोहन को पकड़ने की कोशिश कर रही थी कि हरिओम हवलदार प्रवीण को धक्का देकर फरार हो गया। पड़ताल जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed