फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mother shot dead after quarrel at delhi

मां-बेटे पर 15-20 राउंड फायर, दहल गया पूरा इलाका

Sun, 17 Sep 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Sep 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Mother shot dead after quarrel at delhi
जनता कॉलोनी में फायरिंग से मां की मौत
वारदात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई। परिवार की मानें तो बदमाशों ने मां-बेटे पर 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं। देर रात हुई गोलीबारी से पूरे वेलकम कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने फिलहाल दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


सरोज देवी का पति कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहा है तो वहीं बेटे को आंखों की बीमारी है। ऐसे में सरोज के ऊपर ही पति व बेटे का इलाज का सारा खर्चा था। लेकिन वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी में हुई इस वारदात के बाद से सरोज के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


 

Mother shot dead after quarrel at delhi
दीवार पर गोली का निशान
दरअसल शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बेटा राजू अपनी पत्नी मोनी के लिए दवा लेने घर से बाहर निकला था। वापस लौटते समय उसने देखा कि उसके घर के बाहर दो युवक संदिग्ध हालात में खड़े हुए थे। राजू ने दोनों से खड़े होने का कारण पूछा तो दोनों उससे बहस करने लगे। राजू ने इसका विरोध किया दो अचानक दोनों ने पिस्टल निकालकर गोली चलाना शुरू कर दिया। बेटे से झगड़े और गोलियों की आवाज सुनकर जैसे ही मां दरवाजे पर आई,बदमाशों ने उसे ही गोली मार दी। 

महिला की शिनाख्त सरोज देवी (50) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोलियां चलने पर राजू चिल्लाता हुआ घर के अंदर भागा। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर राजू की मां अपने दरवाजे पर आ गई। इस बीच बदमाश गोलियां चलाते रहे। राजू तो घर में घुस गया। बदमाशों ने बाहर निकली सरोज को गोली मार दी। सरोज के सीने व कंधे में गोली लगी। सरोज के गोली लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

Mother shot dead after quarrel at delhi
फायरिंग में महिला की मौत
कहीं इस हत्या के पीछे गांजे की बिक्री तो नहीं!
स्थानीय लोगों व पुलिस सूत्रों की मानें तो सरोज गांजा बेचती थी। आए दिन उसके यहां कोई न कोई आकर झगड़ा करता रहता था। इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि राजू से झगड़ा करने के बहाने बदमाशों ने सरोज की हत्या की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाशों ने कई गोलियां राजू पर चलाई,लेकिन एक भी गोली उसे नहीं लगी। इधर जैसे ही सरोज दरवाजे से बाहर निकली बदमाशों ने उसको गोली मार दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed