फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JNU charges against the accused in the rape case, the PhD student was raped

जेएनयू रेप केस में आरोपी के खिलाफ आरोप तय, पीएचडी छात्रा से हुआ था दुष्कर्म

Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
JNU charges against the accused in the rape case, the PhD student was raped
रेप - फोटो : DEMO Pics

जेएनयू की पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में सोमवार को आरोप तय कर दिए। कोर्ट ने आरोपी की जमानत पर दलीलें सुनने के बाद फैसला लंबित रख लिया है।

विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी। पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार शर्मा ने अनमोल रतन के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने संबंधी धाराओं में आरोप तय कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करते समय धमकी देने संबंधी धारा हटा दी थी लेकिन कोर्ट ने आरोप तय करते हुए यह धारा लगाई है। अदालत ने मामले में पीड़िता की गवाही कराने के लिए सात व आठ नवंबर की तारीख तय की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने अनमोल रतन की जमानत याचिका पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजीव मोहन की दलीलें सुनने के बाद फैसला पीड़िता की गवाही होने तक लंबित रखा है। पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद जमानत पर फैसला किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed