फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Woman thrashes by a group in Shalimar Bagh, police register case against unknown people

दिल्ली: शालीमार बाग में महिला को लाठियों से पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया, विधायक वंदना कुमारी पर आरोप

Wed, 01 Dec 2021 07:36 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 01 Dec 2021 07:36 AM IST
सार

महिला ने अज्ञात लोगों पर उस पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना सीटीसीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना 19 नवंबर की है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला ने विधायक वंदना कुमारी पर उस पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Delhi: Woman thrashes by a group in Shalimar Bagh, police register case against unknown people
महिला से मारपीट करते आरोपी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के शालीमार बाग में पाचं-छह लोगों ने 19 नवंबर की रात एक महिला को लाठियों से बुरी तरह पीट दिया। आरोपी युवकों द्वारा महिला को पीटे जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वे लोग महिला को तबतक पीटते रहे, जबतक वह गिर नहीं गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात लगभग 10 बजे की है, जब महिला ने शालीमार बाग के एक रिहायशी क्षेत्र में अपनी गाड़ी पार्क की। इसके बाद उनकी गाड़ी से एक व्यक्ति बाहर आता है जिसपर अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना को देखकर महिला भी बाहर आ गई, तो उन लोगों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। एक हमलावर लाठी से महिला को लगातार पीट रहा था। इस बीच महिला के साथी को दूसरा हमलावर पीट रहा था। इसके बाद दो और लोग भी महिला को पीटने लगे और फिर मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि महिला ने अज्ञात लोगों पर उस पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दो लड़कियों पर बेटी पर हमला करने का आरोप
महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी और अपनी सहेली की बेटी के साथ पीतमपुरा गुरुद्वारा से आई थी। गाड़ी पार्क होने के बाद मेरी बेटी सहेली की बेटी के साथ गाड़ी से उतर गई। तभी वहां एक महीने से किराए पर रह रहीं मेघा और नेहा पार्क से निकल आईं और उन्होंने मेरी बेटी से फोन छीन लिया और उसे लात-घूंसों से मारने लगीं। महिला ने आरोप लगाया कि मेघा ने उनकी बेटी के ऊपर बैठकर उसका गला दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक वंदना कुमारी पर लगाया आरोप
महिला ने शिकायत में बताया कि मैं अपनी बेटी को बचाने के लिए उतरी तो वहां चार लड़के लाठी-डंडे लेकर आ गए और उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया। महिला ने तीन आरोपियों- राजेंद्र उर्फ राजेश, गोलू उर्फ प्रतीक, रामशरण के रूप में की है जबकि चौथे आरोपी को चेहरे से पहचानने की बात कही है। महिला ने आरोप लगाया कि एक लड़का बोला कि इसे और इसकी बेटी को जान से मार दो नहीं तो वंदना कुमारी हमें पैसे नहीं देगी।

लूटपाट करने और कपड़े उतारने की कोशिश करने का आरोप
महिला ने आरोपियों पर सोने की चेन और अंगूठी लूटने का भी आरोप लगाया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसका शारीरिक शोषण भी किया और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। महिला ने बताया कि शोर सुनकर पड़ोसी अपने-अपने घरों की बालकनी में पहुंच गए। उनके चिल्लाने पर सभी आरोपी भाग गए।

महिला ने आरोप लगाया कि ये आरोपी विधायक वंदना कुमारी और रवि शर्मा ने भेजे थे। रवि शर्मा उसी इमारत में रहता है जहां पीड़ित महिला रहती है। महिला की घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed