फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Banquet hall owner s son kidnapped

दिल्ली: बैंक्वेट हॉल मालिक के बेटे का अपहरण, 50 लाख रुपये लेकर छोड़ा, आशंका- किसी करीबी का हाथ

Tue, 21 Dec 2021 08:46 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 08:46 AM IST
सार

शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि कारोबारी के बेटे को अगवा करने के पीछे उसके किसी जानकार का हाथ हो सकता है। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Delhi Banquet hall owner s son kidnapped
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में इलाके में बदमाशों ने बैंक्वेट हॉल मालिक के बेटे को अगवा कर एक करोड़ की फिरौती मांगी। बेटे को छोड़ने के बदले बदमाशों ने 50 लाख रुपये वसूलकर उसे रिहा भी कर दिया। अगले दिन हिम्मत जुटाकर परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिले के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, क्राइम ब्रांच समेत अन्य टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कारोबारी विकास अग्रवाल (45) परिवार के साथ उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में रहते हैं। इनका जीटी करनाल रोड पर अपना बैंक्वेट हॉल है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के लिए विकास ने अपने बेटे किनशुक (18) को गाजीपुर फूल मंडी से फूल लेने के लिए भेजा। बेटे अपनी कार से चालक  जितेंद्र व एक अन्य कर्मचारी ऋचा के साथ मंडी पहुंचा। किनशुक कार में बैठा रहा, चालक व कर्मचारी अंदर फूल लेने चले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि मंडी के बाहर से बदमाशों ने किनशुक को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया। बदमाश उसे सड़कों पर घुमाते रहे। इसके बाद किनशुक के मोबाइल से ही व्हाट्सएप कॉल कर पिता से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। विकास ने मिन्नतें की तो 50 लाख में बात हो गई। बदमाशों ने सुबह करीब 9.30 बजे विकास को अशोक विहार एच-ब्लॉक मोंटफोर्ड स्कूल के पास रुपये लेकर बुलाया। इसके बाद विकास को भी कार में बिठा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी कार लेकर मुकरबा चौक की ओर चले गए। इसके बाद दोनों को सुबह करीब 10.30 बजे पश्चिम विहार, रेडिसन होटल के पास उतारकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी। विकास बुरी तरह डर गया। उसने डर की वजह से पुलिस को खबर नहीं दी। अगले दिन शनिवार को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विकासके कई कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed