फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime Branch of Delhi Police arrested twenty five thousand rewarded miscreants from different places in UP and Bihar

दिल्ली: अपराध शाखा ने 25 हजार के इनामी बदमाशों को यूपी और बिहार से दबोचा

Thu, 09 Dec 2021 07:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 09 Dec 2021 07:20 PM IST
सार

अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 30 सितंबर को एक कारोबारी के चालक नफे सिंह को अगवा बदमाशों ने उनसे क्रेटा गाड़ी लूट ली थी। बदमाश नफे सिंह को बेगमपुर इलाके में फेंककर फरार हो गए थे। केएन काटजू मार्ग थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Crime Branch of Delhi Police arrested twenty five thousand rewarded miscreants from different places in UP and Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लूटपाट, अपहरण और कार जैकिंग के मामले में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिवान, बिहार निवासी रवि कुमार और स्वेत सिंह उर्फ बंटी सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों ने तीन अलग-अलग वारदातों में केएन काटजू मार्ग, इंदरपुरी और प्रशांत विहार से एसयूवी गाडियां लूटी थीं। बाद में इन गाड़ियों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बिहार में बेच दिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन


आरोपी स्वेत सिंह बिहार से साइंस ग्रेजुएट है, वह सेना में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वहीं रवि ने भी 12वीं कक्षा के बाद एक डिप्लोमा किया हुआ था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर को लूटी थी क्रेटा कार

अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 30 सितंबर को एक कारोबारी के चालक नफे सिंह को अगवा बदमाशों ने उनसे क्रेटा गाड़ी लूट ली थी। बदमाश नफे सिंह को बेगमपुर इलाके में फेंककर फरार हो गए थे। केएन काटजू मार्ग थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

टेक्निकल सर्विलांस व ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने आरोपियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी यूपी और बिहार की सीमा पर मौजूद हैं। सात दिसंबर को अपराध शाखा की टीम ने रवि को कुशी नगर, यूपी से दबोचा। इसके बाद स्वेत सिंह को गोपालगंज बिहार से दबोच लिया।

एक इनोवा कार लूट भी कबूल की

दोनों से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने आठ अक्तूबर को इंदरपुरी इलाके में इनोवा कार को लूटा था। वहीं 15 अक्तूबर को प्रशांत विहार इलाके में आरोपियों ने दूसरी इनोवा लूटी थी। तीनों ही मामलों में लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा जांच कर रही थी। वारदात में रवि और स्वेत के दो अन्य साथी भी शामिल हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed