फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   साउथ एक्स में बुजुर्ग पिता कर रह था छह वर्ष से बेटी के साथ दुष्कर्म

साउथ एक्स में बुजुर्ग पिता कर रह था छह वर्ष से बेटी के साथ दुष्कर्म

Tue, 02 Apr 2019 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
साउथ एक्स में बुजुर्ग पिता कर रह था छह वर्ष से बेटी के साथ दुष्कर्म
साउथ एक्स में बुजुर्ग पिता कर रहा
विज्ञापन

था छह वर्ष से बेटी के साथ दुष्कर्म
- दूसरी घटना में आरके पुरम में किशोरी के साथ दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साउथ एक्स इलाके में बुजुर्ग नेपाली पिता करीब छह वर्ष से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। डर के चलते बेटी किसी को कुछ नहीं बताती थी। दूसरी घटना में आरके पुरम में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरके पुरम पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी नेपाली 60 वर्षीय पिता साउथ एक्स में कोठी में काम करता है। वह परिवार के साथ उसी कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। 22 वर्षीय बेटी ने हौजखास थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पिता करीब छह वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी देता था। पिता की ज्यादतियां बढ़ गईं तो उसने रविवार को ये बात अपनी मां को बताई। मां ने मालकिन को जानकारी दी। मालकिन ने इसकी शिकायत हौजखास थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में, 17 वर्षीय किशोरी ने आरकेपुरम थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह हरकेश नगर, दिल्ली निवासी जितेंद्र (28) को कुछ समय से जानती थी। जितेंद्र ने 17 मार्च को उसे लाजपत नगर मार्केट में बुलाया और वहां एक घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरकेपुरम थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed