{"_id":"5c266b96bdec2257282d40a8","slug":"81546021782-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर दीपक कुमार की कार से सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शूटर दीपक कुमार की कार से सामान चोरी
विज्ञापन
निशानेबाज दीपक कुमार की कार से सामान चोरी
- दो दोस्तों के साथ फेडरेशन कार्यालय गए थे शूटर
- अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के लिए निशानेबाजी में कई पदक जीत चुके अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दीपक कुमार की कार से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर कार का शीशा तोड़कर तीन बैग चुराकर ले गए। बैग में चले हुए शूटिंग वाले 400 चले हुए राउंड, 200 भरे हुए राउंड समेत रुपये, डॉलर व जरूरी दस्तावेज थे। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज की शिकायत पर अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फेडरेशन कार्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार निशानेबाज दीपक कुमार अपने दोस्त रवि राठी और काजल सैनी के साथ तुगलकाबाद स्थित नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में कुछ कागजी कार्रवाई के लिए शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गए थे। कागजी कार्रवाई के बाद दोपहर ढाई बजे कार्यालय से बाहर निकलने पर देखा कि उनकी होंडा डब्ल्यूआरवी कार का कंडक्टर साइड से पीछे का शीशा टूटा हुआ था। कार में रखे तीन बैग गायब थे। एक बैग दीपक का था। इस बैग में दीपक के एमडी यूनिवर्सिटी के कागजात व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। काजल सैनी के बैग में 200 राउंड शूटिंग वाले राउंड और 400 चलते हुए राउंड थे। रवि राठी के बैग में 200 डॉलर, 4700 रुपये, शूटर आईडी, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेज थे।
दीपक कुमार ने अंबेडकर नगर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत थानाध्यक्ष ओपी ठाकुर को दी। दीपक की शिकायत पर अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम तक चोरों का कुछ पता नहीं लगा था। दीपक कुमार आईआईएसएफ वर्ल्ड कप में कांस्य पदक और एशियन गेम्स में दस मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल, 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने रिकार्ड बनाया था।