{"_id":"5c82aaf1bdec22140b208d1b","slug":"71552067313-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में फोटोग्राफी कर लौट रहे भाईयों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में फोटोग्राफी कर लौट रहे भाईयों से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से लौट रहे दो भाइयों को लूटा
नई दिल्ली। ज्योति नगर के दल्लूपुरा में एक शादी समारोह से लौट रहे दो भाइयों से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पीड़ितों से कैमरे, फोन और 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ितों का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो बदमाश फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थे और तीन गोलियां भी चलाईं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस वारदात में झपटमारी का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, अमित सपरिवार करावल नगर में रहता है। वह छोटे भाई गौरव के साथ फोटोग्राफी करता है। छह मार्च की देर रात पांडव नगर में आयोजित शादी समारोह में फोटोग्राफी कर दोनों भाई लौट रहे थे। ज्योति नगर के दल्लूपुरा में अशोक विहार फ्लाईओवर पर चढ़ते ही गौरव के पास उसके एक जानकार का फोन आया। गौरव बाइक को किनारे लगाकर बातचीत करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और लूटपाट कर फरार हो गए। ब्यूरो