फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर में लावारिस बैग मिलने से सनसनी

आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर में लावारिस बैग मिलने से सनसनी

Mon, 24 Dec 2018 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर में लावारिस बैग मिलने से सनसनी

विज्ञापन
स्टेशन परिसर में लावारिस बैग से मिले दो देसी कट्टे
नई दिल्ली। आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार रात लावारिस बैग से दो देसी कट्टे और छह कारतूस के अलावा कुछ कपड़े मिले। पुलिस बैग को कब्जे में कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर में बने मेट्रो पुल के पास एक काले रंग का बैग लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही आनंद विहार रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस पास के लोगों से बैग के मालिक के बारे में पूछताछ की। बैग में विस्फोटक की आशंका को देखते हुए पूर्वी दिल्ली जिले की क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बैग अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि यह बैग किसी यात्री का हो सकता है। मेट्रो स्टेशन पर एक्सरे मशीन में हथियारों के पकड़े जाने के डर से उसने अपना बैग को सीढ़ियों के पास छोड़कर चला गया होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed