फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पांच करोड़ की हेरोइन के साथ दो नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

पांच करोड़ की हेरोइन के साथ दो नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

Fri, 03 May 2019 04:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ की हेरोइन के साथ दो नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार
पांच करोड़ की हेरोइन के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार
विज्ञापन

अफगानिस्तान से हेरोइन मंगाकर पंजाब और दिल्ली में करते थे सप्लाई
आरोपियों की सहयोगी नॉर्थ-ईस्ट की रहने वाली एक महिला की तलाश


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने पांच करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ नाइजीरिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 3.50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान लक्की जोसफ उर्फ जोए लाल (36) और चार्ल्स उर्फ सन्नी (31) के रूप में हुई है। ये नॉर्थ-ईस्ट की रहने वाली एक महिला सहयोगी की मदद से अफगानिस्तान से हेरोइन मंगाकर पंजाब और दिल्ली में सप्लाई करते थे। पुलिस इनकी महिला सहयोगी की तलाश कर रही है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. एके सिंगला ने बताया कि 28 अप्रैल को एक सूचना पर पुलिस ने लक्की जोसफ को भगवती गार्डन विस्तार, उत्तम नगर से 500 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा । आरोपी से पूछताछ के बाद उत्तम नगर के एक मकान में छापा मारकर चार्ल्स को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की। लक्की ने पूछताछ में बताया कि वह 2013 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। 2018 में उसका वीजा खत्म हो गया। इसके बाद उसने मादक पदार्थ का धंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लक्की ने बताया कि उसकी मुलाकात उत्तर-पूर्वी राज्य की एक युवती से हुई थी। युवती इन लोगों को अफगानिस्तान के रास्ते हेरोइन उपलब्ध करवाती थी। बाद में लक्की ने इससे शादी कर ली। फिलहाल इनकी महिला सहयोगी नोएडा में कहीं रह रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी चार्ल्स भी भारत में अवैध रूप से रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed