फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   सजा पूरी होने से पहले कितने दुष्कर्म के दोषियों को छोड़ा गया

सजा पूरी होने से पहले कितने दुष्कर्म के दोषियों को छोड़ा गया

Mon, 08 Apr 2019 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
सजा पूरी होने से पहले कितने दुष्कर्म के दोषियों को छोड़ा गया
सजा पूरी होने से पहले दुष्कर्म के कितने दोषियों को छोड़ा गया
विज्ञापन

- दिल्ली महिला आयोग ने तिहाड़ जेल और दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने दुष्कर्म मामले के दोषियों को सजा पूरी होने से पहले अच्छे आचरण के कारण छोड़े जाने वालों की जानकारी तिहाड़ जेल और दिल्ली पुलिस से मांगी है। वर्ष 2018 में मुंबई में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे मारने वाले दोषी को अच्छे आचरण पर छह माह पहले ही छोड़े जाने के मामले में आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने संज्ञान लेते हुए तिहाड़ जेल के महानिदेशक और दिल्ली के सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में पूछा कि बीते 10 वर्षों में कितने लोगों को दुष्कर्म के लिए दोषी ठहराया गया और उनको सजा पूरी होने से पहले ही छोड़ दिया गया। साथ ही संगीन जुर्म करने के बावजूद उनको छोड़ने की जानकारी भी देने को कहा है। उन अफसरों की जानकारी भी मांगी है, जिन्होंने उनको छोड़ने की अनुमति दी। आयोग ने पूछा है कि जेल प्रशासन और दिल्ली पुलिस ने ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्या कदम उठाए हैं, जिससे कि वह ऐसा अपराध दोबारा ना करें।
विज्ञापन

नोटिस में आयोग ने वर्तमान में बने हुए दिशा निर्देशों और अधिकारियों द्वारा उठाए गए ऐसे कदमों की जानकारी मांगी है। आयोग ने तिहाड़ जेल प्रशासन व पुलिस को यह जानकारी देने के लिए 10 दिन का समय दिया है। जानकारी नहीं देने पर आयोग उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि अच्छे आचरण पर अधिकारी दुष्कर्म के दोषी को कैसे जल्दी छोड़ सकते हैं। उन्हें कैसे पता चला कि पांच साल की सजा के बाद वह बदल गया। विकसित देशों में गंभीर मामलों में दोषी लोगों के जमानत पर छूटने पर उन पर नजर रखी जाती है। हमारा प्रयास है कि यहां भी कोई मजबूत व्यवस्था बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed