फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   बदनामी के डर से युवक ने की खुदकुशी, वीडियो हुआ वायरल

बदनामी के डर से युवक ने की खुदकुशी, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 14 Feb 2019 04:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
बदनामी के डर से युवक ने की खुदकुशी, वीडियो हुआ वायरल
बदनामी के डर से युवक ने की थी खुदकुशी, वीडियो वायरल
विज्ञापन


पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी जिले के करावल नगर में एक युवक ने बदनामी के डर से खुदकुशी की थी। घटना 31 जनवरी की है। अब युवक की खुदकुशी का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, करावल नगर में रहने वाला यशवीर भाटी (30) का कंस्ट्रक्शन का काम था। कुछ दिन पहले यशवीर का 12 लाख रुपये को लेकर आरोपियों से झगड़ा हुआ था। यशवीर के पिता ने एक प्लॉट आरोपियों को देकर मामले को खत्म कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी उसके पीछे पड़े रहे। ऐसे में यशवीर को लगा कि उसकी बदनामी हो रही है। इस कारण यशवीर ने 31 जनवरी को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। करावल नगर पुलिस ने खुदकुशी करने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

यशवीर के छोटे भाई को उसका मोबाइल मिला। मोबाइल में एक वीडियो था। यशवीर ने वीडियो खुदकुशी करने से पहले बनाया था। इस वीडियो में यशवीर कह रहा है कि आरोपियों ने उसके, उसके छोटे भाई और पिता के नाम पर कई पोस्टर चिपकाए हैं। पोस्टर में लिखा हुआ था कि तीनों चोर हैं और लोगों के करोड़ों रुपये खा चुके हैं। आरोपियों ने पोस्टर में छापे गए लोगों के बारे मेें सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा भी की थी। इन पोस्टरों से वह काफी दुखी हो गया था और उसकी व उसके पूरे परिवार की बदनामी हो रही थी। उसका बाहर निकलना बंद हो गया था। उसने अपनी मौत के लिए आरोपी पुष्पेन्द्र बंसल, राजेन्द्र बंसल और खजूरी को जिम्मेदार बताया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बुधवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed