{"_id":"5cdb1253bdec220770316e75","slug":"201557860947-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश में दिल्ली आई युवती से दुष्कर्म, युवती अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी की तलाश में दिल्ली आई युवती से दुष्कर्म, युवती अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल के लिए महत्वपूर्ण
-----------
नौकरी की तलाश में दिल्ली आई युवती से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
-वारदात
-नौकरी तलाश करने के दौरान ऑटो में एक महिला से हुई थी युवती की मुलाकात, उसी ने नौकरी दिलवाने की बात कर आरोपी के पास भेजा
-दिलशाद गार्डन स्थित एक फ्लैट में दिया वारदात को अंजाम, एक महिला थी थी फ्लैट में मौजूद, एक हजार रुपये देकर आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पलवल से नौकरी की तलाश में दिल्ली आई एक युवती के साथ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 19 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात ऑटो में एक महिला से हुई थी। उसने युवती को नौकरी लगवाने की बात कर चमन भाटी नामक युवक का नंबर दिया था। शनिवार को आरोपी पीड़िता को दिलशाद गार्डन स्थित एक फ्लैट पर ले गया, जहां युवती से दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी पीड़िता को एक हजार रुपये देकर फरार हो गया। सीमापुरी थाना पुलिस ने पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, युवती परिवार के साथ पलवल में रहती है। कुछ दिन पूर्व वह नौकरी की तलाश में अपने एक रिश्तेदार के यहां दिल्ली आई थी। आरोप है, नौकरी की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात ऑटो में बीना नामक एक महिला से हुई। महिला द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर के जरिए युवती ने चमन भाटी नाम के युवक से संपर्क किया। उसने भी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि शनिवार को उसने किसी से बात करवाने की बात कर दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर बुला लिया। वहां से आरोपी युवती को एक फ्लैट पर ले गया, जहां एक महिला पहले से मौजूद थी।
युवती का आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी चमन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाकर वहां से भागने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने फ्लैट बंद कर उसे बंधक बना लिया। बाद में आरोपी ने एक हजार रुपये देकर फ्लैट से चले जाने को कहा। पीड़िता किसी तरह बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी। इधर, युवती की हालत बिगड़ गई तो पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दोनों महिलाओं की तलाश भी कर रही है।