फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   गैंगरेप पर एफआईआर नहीं हुई दर्ज, पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया

गैंगरेप पर एफआईआर नहीं हुई दर्ज, पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया

Sun, 12 May 2019 05:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप पर एफआईआर नहीं हुई दर्ज, पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया
हापुड़ के लिए भी
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की नहीं लिखी रिपोर्ट
यूपी के सीएम को डीसीडब्ल्यू का पत्र
- महिला ने लगाई मदद की गुहार, आत्मदाह की कोशिश भी कर चुकी है पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) से मदद की गुहार लगाई है। वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला आत्मदाह की कोशिश कर चुकी है। डीसीडब्ल्यू ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

आयोग के अनुसार, यूपी के हापुड़ की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट कई बार शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की। इस कारण महिला प्रताड़ित होती रही। पुलिस से निराश होकर उसने 28 अप्रैल को आत्मदाह की कोशिश की और 80 फीसदी तक जल गई। हापुड़ से उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है। महिला ने आयोग को बताया कि हापुड़ में एक सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पिता और चाची ने उसे हापुड़ में ही एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये में बेच दिया। वह आदमी उसे कई घरों में काम करने को भेजता था, लेकिन उसे कोई पैसा नहीं मिलता था। इसी दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ। महिला का आरोप है कि उसने स्थानीय पुलिस के बाद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने और अभियुक्तों को तुरंत गिरफ्तार कराने के साथ महिला को उचित मुआवजा देकर पुनर्वास कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed