{"_id":"5c98e86bbdec221414548638","slug":"191553524843-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर लूटपाट
विज्ञापन
चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर लूटपाट
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मोहसिन (20) बुरी तरह जख्मी हो गया। बदमाश उससे पर्स लूटकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहसिन को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मोहसिन परिवार के साथ मुल्ला कॉलोनी, मयूर विहार फेज-3 में रहता है। वह अपना ई-रिक्शा चलाता है। उसकी मां कोंडली पुल के पास दुकान चलाती है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वह दुकान पर जा रहा था। इस बीच कोंडली पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपी मोहसिन से लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। मोहसिन के चेहरे से खून बहने लगा। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इधर मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मोहसिन की मां भी वहां पहुंच गई। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।