फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   रंग डालने से मना करने पर नाइजीरियन युवक की जमकर पिटाई

रंग डालने से मना करने पर नाइजीरियन युवक की जमकर पिटाई

Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
रंग डालने से मना करने पर नाइजीरियन युवक की जमकर पिटाई
रंग डालने से मना किया नाइजीरियाई युवक की पिटाई
विज्ञापन

नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में रंग डालने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक नाइजीरियाई युवक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित किसी तरह से जान बचाकर अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज करवाया। स्कूटी लेने घटनास्थल पर पहुंचे नाइजीरियाई युवक और उसके दोस्त की आरोपियों ने दोबारा पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने स्कूटी में तोड़फोड़ कर आईफोन चुरा लिया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार नाइजीरियाई युवक संडे सैमसंग (33) पालम गांव में रहता है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे वह महावीर एंक्लेव से खाना लेकर अपने कमरे पर जा रहा था। डाबड़ी इलाके में स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के पास तीन-चार युवकों ने उसे रोक लिया और उस पर पानी और रंग डालने लगे। संडे सैमसंग ने युवकों को रंग डालने से मना किया। इससे गुस्साए लोगों ने सैमसंग की जमकर धुनाई कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed