{"_id":"5cd4347cbdec22078d32ea7c","slug":"141557410940-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयूर विहार में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मयूर विहार में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग दंपती पर हमला कर लाखों की लूट
शोर मचाने पर बदमाशों ने सिर पर रॉड मारी
सिर की हड्डी टूटी, अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मयूर विहार में बुजुर्ग दंपती के साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है। सोते समय चार बदमाशों ने घर में धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग विशिन धन राजनी के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में विशिन के सिर की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाश घर से लाखों रुपये के जेवरात व कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित विशिन धन राजनी परिवार के साथ पॉकेट-1, मयूर विहार में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी पूनम हैं। विशिन सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हैं। इनके दो बेटे पवन और हेमंत दोनों अमेरिका में रहते हैं। विशिन पत्नी के साथ अकेले रहते हैं। बुधवार रात को दोनों खाना खाकर सो गए थे। इस बीच विशिन की आंख खुली तो उसने देखा कि घर में चार लड़के मौजूद हैं। आरोपी अलमारी की तलाशी ले रहे हैं। विशिन ने शोर मचा दिया। इसी दौरान उनकी पत्नी पूनम की भी आंख खुल गई। विशिन के शोर मचाने पर एक आरोपी ने उन्हें पकड़ा और दूसरे ने रॉड से सिर पर हमला कर दिया। बदमाश घर से माल समेटकर फरार हो गए।