फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   खजूरी खास में पत्नी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

खजूरी खास में पत्नी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 06 Mar 2019 03:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
खजूरी खास में पत्नी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी
‘पत्नी को प्रॉपर्टी से मतलब था, मेरी परवाह नहीं थी’
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिखकर पति ने की आत्महत्या

खजूरी खास इलाके की घटना, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खजूरी खास इलाके में पत्नी से परेशान एक शख्स ने फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त नवरंग सिंह (29) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में नवरंग ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके द्वारा परेशान करने और दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी को प्रॉपर्टी से मतलब था, उसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं थी। इससे परेशान होकर वह सुसाइड कर रहा है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों व ससुराल वालों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, नवरंग परिवार के साथ गली नंबर-1, श्रीराम कॉलोनी, खजूरी खास में रहता था। परिवार में पिता अमूल सिंह, पत्नी रेखा और छह माह की एक बेटी है। छह साल पहले रेखा और नवरंग की शादी हुई थी। नवरंग प्राइवेट नौकरी करता था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पत्नी से विवाद हो गया था। अक्सर रेखा लोनी स्थित मायके चली जाती थी। रेखा ने कुछ दिन पहले नवरंग और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया था। मामला कड़कड़डूमा कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को नवरंग घर में अकेला था, जबकि परिजन किसी न किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम को परिजन लौटे तो उन्होंने देखा कि नवरंग घर में पंखे के सहारे फंदे से लटका था। फौरन परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed