फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   तलाशी के दौरान पकड़ा गया वाहन चोर

तलाशी के दौरान पकड़ा गया वाहन चोर

Thu, 14 Feb 2019 04:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पकड़ा गया वाहन चोर
तलाशी के दौरान पकड़ा गया वाहन चोर
विज्ञापन

नई दिल्ली। अलीपुर थाना पुलिस ने तलाशी के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक और पिस्टल बरामद की है। आरोपी पर पहले से वाहन चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान बवाना निवासी विशाल उर्फ जॉनी (22) के रूप में हुई है। 12 फरवरी को पुलिस जींदपुर अंडरपास के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की। पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने यह देखकर बदमाश का पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस मिला। जांच में पता चला कि उसके पास से बरामद बाइक प्रशांत विहार से चुराई गयी है। ब्यूरो



दुष्यंत गैंग का बदमाश पिस्टल के साथ धरा
नई दिल्ली। नरेला थाना पुलिस ने दुष्यंत उर्फ मोनू बाजितपुरिया गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश की पहचान बाजितपुर निवासी आमिर उर्फ पपलू (21) के रूप में हुई है। नरेला थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मेट्रो विहार इलाके में वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान मेट्रो विहार की ओर से एक युवक पैदल आया, लेकिन पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल और दस कारतूस मिले। पूछताछ में आमिर ने बताया कि वह दुष्यंत उर्फ मोनू बाजितपुरिया गैंग का सदस्य है। उस दुष्यंत ने पिस्टल दी है। पुलिस ने बताया कि दुष्यंत बवाना थाने का घोषित बदमाश है और हत्या के एक मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed