फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पंजाबी बाग में बुजुर्ग महिला की मुंह दबाकर हत्या

पंजाबी बाग में बुजुर्ग महिला की मुंह दबाकर हत्या

Thu, 02 May 2019 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी बाग में बुजुर्ग महिला की मुंह दबाकर हत्या
बुजुर्ग महिला की मुंह दबाकर हत्या
विज्ञापन

- पंजाबी बाग के मनोहर पार्क में वारदात, फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार शाम एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त सरोज (65) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घर का सामान ज्यों का त्यों मिला है। हत्या लूटपाट के लिए हुई या उसका कुछ और कारण है, फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पंजाबी बाग थाना पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक सरोज अपने पति के साथ मनोहर पार्क, पंजाबी बाग में रहती थीं। इनके परिवार में पति के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। सरोज के बच्चे अलग रहते हैं। बुधवार शाम को सरोज के पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस बीच शाम करीब सात बजे उनकी बहू घर पहुंची तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर फर्श पर सरोज पड़ी हुई थी। उनकी नाक से हल्का खून निकल रहा था। बहू ने फौरन परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजन फौरन सरोज को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि सरोज का मुंह दबाकर उनकी हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed