फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   लूट में असफल होने पर हुई पिटाई का बदला लेने के लिए हुई थी हत्या

लूट में असफल होने पर हुई पिटाई का बदला लेने के लिए हुई थी हत्या

Tue, 02 Apr 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
लूट में असफल होने पर हुई पिटाई का बदला लेने के लिए हुई थी हत्या
रामपुर, यूपी के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन


लूटपाट करते समय हुई पिटाई का
बदला लेने के लिए की थी हत्या
- देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में युवक की हत्या का मामला
- पुलिस ने हत्यारोपी को चाकू समेत दबोचा, घटना के बाद भाग गया था यूपी
- लंबी छानबीन के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में गत 9 मार्च को मोहम्मद समीर साहिल नामक युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहम्मद रहमान उर्फ रेहान उर्फ सोनू (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने समीर से लूटपाट का प्रयास किया था। जिस पर समीर ने उसी दौरान आरोपी की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए 9 मार्च को उसने घात लगाकर समीर की हत्या कर दी।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 9 मार्च की रात को गली बेरीवाली, अहाता किदारा, बाड़ा हिंदूराव निवासी समीर का शव रानी झांसी रोड पर मिला था। उसकी सीने पर किसी ने चाकू मारकर हत्या की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। घटना के बाद न तो कोई चश्मदीद था और न ही कोई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज। पुलिस ने समीर के परिवार, दोस्त, साथ काम करने वालों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड व अन्य मामलों में छानबीन की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इस बीच पुलिस ने रानी झांसी रोड पर वारदात करने वाले कुछ बदमाशों की जांच की तो पता चला कि घटना वाले दिन से बाड़ा हिंदूराव निवासी रहमान गायब है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार रात पुलिस ने आरोपी को रानी झांसी रोड से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में उसने समीर से लूटपाट का प्रयास किया था। लूटपाट तो वह कर नहीं सका, लेकिन समीर ने उसकी पिटाई कर दी। इसका बदला लेने के लिए उसने समीर पर नजर रखनी शुरू कर दी। घटना वाले दिन उसने समीर को चाकू मारा और रामपुर, यूपी भाग गया। चाकू को उसने वहीं पास में झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने रहमान की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed