फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदकर खुदकुशी का प्रयास करने वाले को बचाया

सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदकर खुदकुशी का प्रयास करने वाले को बचाया

Sun, 12 May 2019 05:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदकर खुदकुशी का प्रयास करने वाले को बचाया
यमुना में कूद खुदकुशी करने
विज्ञापन

आए युवक को बचाया
- पीसीआर कर्मियों ने तलाश कर बदलवाया इरादा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। घरेलू झगड़े के बाद सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में छलांग लगाकर खुदकुशी करने आए युवक को पीसीआर कर्मियों ने बचा लिया। पुलिस उसके भाई की सूचना पर सक्रिय हुई थी। युवक को सिग्नेचर ब्रिज से खोजकर काउंसलिंग करा परिवार के हवाले कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उत्तर पूर्वी जिले में पीसीआर वैन में शुक्रवार रात एएसआई सतीश और ड्राइवर जसवीर तैनात थे। रात करीब सवा 11 बजे ओमी नाम का युवक वैन के पास पहुंच और पुलिसकर्मियों को बताया कि उसके परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो गया था। उसका भाई राजेंद्र गुस्से में खुदकुशी करने के इरादे से यमुना नदी की ओर आया है। वह वजीराबाद रोड की तरफ गया है। पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और ओमी को साथ लेकर यमुना नदी के किनारे राजेंद्र की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद वह सिग्नेचर ब्रिज पर दिखा। वह यमुना में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था। पीसीआर कर्मी उसके नजदीक पहुंचे और उसे समझाया। काफी समझाने के बाद राजेंद्र ने अपना इरादा बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed