फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के रिश्तेदार का हत्यारोपी धरा

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के रिश्तेदार का हत्यारोपी धरा

Mon, 25 Mar 2019 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के रिश्तेदार का हत्यारोपी धरा
पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के रिश्तेदार का हत्यारोपी धरा
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के रिश्तेदार की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के बटला हाउस, जामिया नगर में छिपकर रह रहा था। उसने जमीन के विवाद के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व सांसद के रिश्तेदार यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिहार पुलिस आरोपी को वारदात के बाद से ही तलाश कर रही थी। सीवान पुलिस, बिहार आरोपी की तलाश में कई बार दिल्ली आई थी।
अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव के अनुसार मो. कय्यूम उर्फ स्टार मियां, मो. कैफ, रौनक, इस्लाम, मकबूल और संदीप ने मिलकर एक फरवरी 2019 को पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के रिश्तेदार यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को सीवान बिहार में स्थित में एक मस्जिद के पास दफना दिया था। यूसुफ के परिवार की हुसैनगंज, बिहार में स्थित जमीन को लेकर मो. कय्यूम के परिवार से रंजिश चल रही थी। इस प्रॉपर्टी को लेकर दोनों ही परिवार में कई बार झगड़ा हो गया था। इस कारण मो. कय्यूम ने यूसुफ की हत्या की साजिश रची थी। ये पार्टी करने के बहाने यूसुफ को घर से ले गए थे। सीवान, बिहार में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शाखा में तैनात एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर लोकेन्द्र चौहान की टीम मो. कय्यूम की तलाश कर रही थी। एएसआई योगेन्द्र को सूचना मिली थी कि मो. कय्यूम बटला हाउस में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने गली नंबर-12, नूर मस्जिद के पास घेराबंदी कर मो. कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि सीवान, बिहार में यूसुफ की हत्या करने के बाद छिपने के लिए वह दिल्ली आ गया था। मो. कय्यूम(53) सीवान, बिहार में मोबाइल की दुकान चलाता था। दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बिहार पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम रखा हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed