फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   कुते को पत्थर मारने पर मर्डर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुते को पत्थर मारने पर मर्डर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Jan 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
कुते को पत्थर मारने पर मर्डर करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कुत्ते को पत्थर मारने पर
विज्ञापन

हत्या करने वाला धरा
- पुलिस ने मंगलवार देररात किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वेलकम इलाके में पालतू कुत्ते को पत्थर मारने पर युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी मेहताब (35) को उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है। मेहताब वेलकम थाने का घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आफाक को गोली मारने के बाद मेहताब फरार हो गया था। पुलिस ने एक सूचना पर छापेमारी कर उसे कश्मीरी गेट बस स्टैंड के पास से दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के समय वह शराब के नशे में था। वारदात के बाद वह देहरादून भी गया था और वहां से दिल्ली लौटा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed