फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cab Driver Suicide During Service jump into Yamuna River from D&D Bridge in Delhi

कैब में बैठी थीं तीन सवारियां, चालक ने डीएनडी पुल से लगाई यमुना में छलांग

Sun, 05 May 2019 06:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Cab Driver Suicide During Service jump into Yamuna River from D&D Bridge in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

सनलाइट कॉलोनी इलाके में शुक्रवार देर रात डीएनडी पुल पर कार रोककर कैब चालक ने यमुना में छलांग लगा दी। घटना के समय कैब में कॉल सेंटर की तीन सवारियां बैठी हुई थीं। शनिवार दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कैब चालक दिनेश (30) का सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रविवार को भी उसकी तलाश की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिनेश परिवार के साथ गाजियाबाद इलाके में रहता है और नोएडा के एक कॉल सेंटर में कैब चलाता है। शुक्रवार रात को वह कैब में तीन सवारियों को लेकर नोएडा से दक्षिण दिल्ली के लिए निकला था। लघुशंका की बात कर डीएनडी के यमुना पुल पर उसने कैब रोक दी।
विज्ञापन


इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, दिनेश ने यमुना में छलांग लगा दी। कैब में बैठी सवारियों ने रात एक बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दिनेश की खूब तलाश की, लेकिन उसका पता नही चला। इधर बोट क्लब इंचार्ज हरीश आठ गोताखोरों के साथ शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और दिनेश का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसका पता नही चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed