फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi: they Came to kill son but killed father

दिल्ली में अपराध : बेटे की हत्या करने आए थे, पिता को मार डाला

Fri, 11 Jun 2021 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Jun 2021 05:22 AM IST
सार

  • देर रात तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, बालकनी पर खड़े थे पिता, आरोपियों ने बरसा दीं गोलियां
  • वारदात के बाद गाली-गलोज करते हुए आरोपी हुए फरार, बेटे ने नीचे पार्किंग से बनाई मोबाइल से वीडियो
  • बेटे ने करीब डेढ़ साल पहले एक युवक को छेड़छाड़ के आरोप में करवाया था बंद

विज्ञापन
Crime in Delhi: they Came to kill son but killed father
अपराध का शिकार सतीश... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बुधवार देर रात बेटे की हत्या करने आए युवकों ने पिता की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सतीश कुमार (57) के रूप में हुई है। वारदात के समय तीन आरोपी सतीश के घर के सामने खड़े होकर उसके बेटे सुनील उर्फ चुन्नू को मारने की बात कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही सतीश ने पहली मंजिल की बालकनी से झांका उसी दौरान बदमाशों ने उनको गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में एक मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी मोहित लोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


सुनील ने आरोपियों का कुछ सेकंड का वीडियो बना लिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस ने सुनील से वीडियो कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। दरअसल छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी को सुनील करीब डेढ़ साल पहले जेल भिजवाया था। उसका बदला लेने के लिए ही आरोपी मोहित व उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सतीश अपने परिवार के साथ गली नंबर-1, जगजीवन नगर, कैथवाड़ा, न्यू उस्मानपुर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी संतोष देवी, एक बेटी व दो बेटे दीपक और सुनील उर्फ चुन्नू हैं। 50 गज के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनी है। पहली मंजिल पर सतीश का परिवार रहता है जबकि दूसरी मंजिल पर सतीश के छोटे भाई सुरेश का परिवार रहता है। सतीश डीटीसी मुख्यालय के कंट्रोल रूम में टेलिफोन ऑपरेटर थे। बुधवार रात को वह खाना खाकर सोने चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अविवाहित सुनील पार्किंग में सोने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान रात करीब 12.40 बजे मोहित ठाकुर व उसके दो साथी काले रंग की बाइक से सुनील के घर सामने पहुंचे। वहां आते ही आरोपियों ने सुनील के दरवाजे पर लात मारकर उसको बाहर निकलने के लिए कहा। इस दौरान मोहित ने पिस्टल निकालकर सुनील को जान से मारने की धमकी दी। सुनील ने डर की वजह से दरवाजा नहीं खोला। वह अंदर से ही आरोपियों का मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।

इस दौरान सुनील के पिता सतीश ने पहली मंजिल से जैसे ही झांककर नीचे देखा, उसी दौरान मोहित ने सतीश पर गोली चला दी। गोली उनकी कमर और कूल्हे के बीच लगी। वारदात के बाद आरोपी गाली-गलोज करते हुए सुनील को देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर दीपक व सुनील पिता के कमरे में पहुंचे तो उनको खून से लथपथ बेसुध पाया। परिजन सतीश को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सुनील का बयान लेकर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीडियो के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी पड़ताल की जा रही है।

सुनील उर्फ चुन्नू ने मोहित को छेड़छाड़ के मामले में कराया था जेल में बंद...
पुलिस को दिए बयान में सुनील ने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करता है। करीब दो साल पहले उसकी न्यू उस्मानपुर की रहने वाली एक युवती से मंगनी हुई थी। आरोपी मोहित का परिवार सोनिया विहार में रहता है। उसके पिता मुन्ना ठाकुर की सुनील के घर के पास ही मिठाई की दुकान है। आरोप है कि जिस युवती से सुनील की मंगनी हुई थी मोहित उसकी छोटी बहन को परेशान कर रहा था। सुनील और मोहित की पहले से पहचान भी थी। सुनील ने मोहित को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माना।

करीब डेढ़ साल पहले सुनील ने मोहित के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दिलवा दी। इसके बाद न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। करीब दो माह जेल में रहने के बाद वह बाहर आया था। तभी से वह सुनील को देख लेने की धमकी देता था। सुनील का आरोप है कि इसी वजह से उसने उसके पिता की हत्या की।


मोहित गिरफ्तार
न्यू उस्मानपुर इलाके के जगजीवन नगर में बुधवार देर रात सतीश कुमार (57) की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी मोहित ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लोनी से गिरफ्तार किया है। पीछा करने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे मोहित टांग में गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके दो साथी अजय डेढ़ा व चंटू मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed