फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crack service increased the speed of goods trains

क्रैक सेवा से मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ी

Tue, 22 Feb 2022 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Crack service increased the speed of goods trains
नई दिल्ली। रेलवे यात्री ट्रेन के साथ मालगाड़ी को भी पूरी रफ्तार से चला रहा है। इसके लिए क्रैक सेवा की मदद ली जा रही है। इसके तहत मालगाड़ी में सिर्फ एक स्थान पर ही ड्राइवर व गार्ड को बदले जाते हैं। पिछले सप्ताह रेलवे ने 998 क्रैक मालभाड़ा रेलगाड़ियां चलाकर माल लदान का रिकार्ड कायम किया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मंडल रेल प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें क्रैक सेवा के तहत और अधिक मालगाड़ी चलाने का निर्देश दिया। खाद्यान्न और अन्य मदों के लदान में प्रत्येक माह के साथ वृद्धि हुई है। गंगल ने बताया कि संरक्षा के अलावा गतिशीलता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। नई दिल्ली हावड़ा और नई दिल्ली-मुंबई रेलगाड़ियों की गति सीमा 130 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा करने पर तेज गति से कार्य चल रहा है। उन्होंने रेलपथों के निकट पड़े स्क्रैप को हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने रेल परिचालन के दौरान आने वाली बाधाओं को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। रेल पटरियों की दरारों और रेल वैल्डों की गहन निगरानी की जानी चाहिए और कोई त्रुटि नहीं छूटनी चाहिए। मानवीय भूलों को न्यूनतम करने पर बल देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पूर्वा, यशवंतपुर, हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
नई दिल्ली। निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। दक्षिण-पश्चिम रेलवे और पूर्व रेलवे पर ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कई रेलगाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से सोमवार को रेलगाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस बारास्ता धनवाद बनावर, नेलमंगल, श्रवणवेल गोला, हासन सिटी, आरिसकेरे होकर चलेगी। यह ट्रेन टुमकुर स्टेशन पर नहीं ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 27 फरवरी को रेलगाड़ी संख्या 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस बारास्ता धनबाद-कतरासगढ़-चंद्रापुरा-गोमोह के रास्ते चलेगी। 25 फरवरी को संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस व 26 फरवरी को रेलगाड़ी संख्या 12354 लालकुंआ-हावड़ा एक्प्रेस बारास्ता गोमोह-चंद्रापुरा-कतरासगढ़-धनबाद के रास्ते चलेगी। 22 फरवरी को रेलगाड़ी संख्या 16229 मैसूर-वाराणसी एक्सप्रेस बारास्ता यशवंतपुर-धर्मावरम-गुंतकल-बेल्लारी के रास्ते चलेगी। यह रेलगाड़ी टुमकुर, आरिसकेर, कदुर और चित्रदुर्ग स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed