{"_id":"60df6f86e49023792003a559","slug":"covid-disciplinary-committee-will-stop-the-spread-of-infection-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार : संक्रमण का प्रसार रोकेगी कोविड अनुशासन समिति, हर थाने में बनेगी विशेष कमेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार : संक्रमण का प्रसार रोकेगी कोविड अनुशासन समिति, हर थाने में बनेगी विशेष कमेटी
Sat, 03 Jul 2021 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Jul 2021 03:40 AM IST
सार
- स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चलाएगी जागरूकता अभियान
- तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर की गई तैयारी
- दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के आदेश पर बनाई गई हैं ये समितियां
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए कोविड अनुशासन समिति प्रचार करेगी। दिल्ली पुलिस के हर थाने में यह समिति बनाई गई हैं। यह समिति आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए व इलाके के प्रतिष्ठित लोगों के साथ मिलकर लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएगी, ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर को भी रोका जा सकेगा। दक्षिण-पूर्व जिले में इन समितियों ने लोगों के साथ बैठक कर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सामाजिक दूरी, मास्क लगाना और डीडीएमए के आदेशों का पालन करवाने के लिए हर थाना स्तर पर एक कोविड अनुशासन समिति बनाई गई है। दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के आदेश पर ये समितियां बनाई गई हैं। समिति में संबंधित थाने का थानाध्यक्ष, आरडब्ल्यूए का एक सदस्य, मार्केट एसोसिएशन का सदस्य और पुलिस मित्र होंगे। इलाके के प्रतिष्ठित लोगों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि समिति की बैठक सप्ताह में एक बार हुआ करेगी और कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ क्या-क्या कार्रवाई की गई, कितने मामले दर्ज किए गए आदि पर चर्चा होगी। साथ ही ये तय किया जाएगा कि थाना इलाके में कैसे लोगों से कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए डीडीएमए के आदेशों का पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समितियों को उद्देश्य ये कि लोगों को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए जागरूक करना है। मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने आदि के लिए जागरूक किया जाएगा।
आपको बता दें कि देश के साथ ही दिल्ली में भी कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। सरकार इससे निपटने के अपने स्तर पर प्रयास कर रही है और साथ ही लोगों को आगाह भी कर रही है कि वे किसी तरह की लापरवाही न बरतें।