{"_id":"603079b88ebc3ee9152650cc","slug":"covid-19-vaccine-24-321-employees-got-vaccinated-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आधे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नहीं ली दूसरी खुराक, 24321 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, 81 फीसदी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आधे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नहीं ली दूसरी खुराक, 24321 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, 81 फीसदी टीकाकरण
Sat, 20 Feb 2021 08:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को कुल 24,321 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। 20,531 को टीके की पहली और 1790 को दूसरी खुराक दी गई। वैक्सीन लगने के बाद 10 लोगों को बुखार और दर्द की शिकायत हुई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कुल 302 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इनमें 212 केंद्रों पर कोविशील्ड और 90 पर कोवाक्सिन की खुराक दी गई। इस दौरान 30,200 लोगों को टीका लगना था। इनमें से 24321 ने टीका लगवाया। निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से 81 फीसदी कर्मचारियों ने टीका लगवाया।
वहीं, दूसरी खुराक लेने वाली की संख्या 40 फीसदी भी नहीं रही। कुल 7200 कर्मचारियों की दूसरी खुराक लगनी थी, लेकिन सिर्फ 1790 ने ही टीका लगवाया। बीते एक सप्ताह में 50 फीसदी कर्मचारियों ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी डोज न लेने वाले कर्मचारियों की इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद की टीकाकरण को पूर्ण माना जाएगा। सरकार ने एक हजार केंद्र बनाने की तैयारी की है।