फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   court grants bail to duo on suspicion on allegations of rape

विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपों पर संदेह जताते हुए दी जमानत

Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
court grants bail to duo on suspicion on allegations of rape
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में विदेशी महिला के बयानों को संदेह के दायरे में लेते हुए आरोपी शब्बीर डंडू को जमानत प्रदान कर दी। वहीं उसके भाई फरुख डंडू को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने कहा कि घटना के तीन वर्ष तक पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म का कोई आरोप नहीं लगाया और बाद में अचानक आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने अपने फैसले में कहा कि पीड़िता पेशेवर रूप से परिपक्व कारोबारी महिला है जिसने 2016 से 2019 की अवधि के दौरान न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़े पैमाने पर यात्रा की है। वह कई बार नियमित रूप से अपने मूल देश जाने की बात कह चुकी है। इस दौरान शिकायतकर्ता का आवेदक के साथ व्यावसायिक लेन-देन भी जारी रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला ने पुलिस आयुक्त को किए ईमेल और पहाड़गंज के थानाध्यक्ष को दी शिकायत में पहले ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया बल्कि व्यावसायिक विवाद का ही तर्क रखा। कोर्ट ने कहा मामले में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है। महिला ने बाद में जांच अधिकारी को भी पत्र लिखकर कहा कि उसने भ्रम में आरोप लगाया था और वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि सभी तथ्यों को देखने के बाद वे महसूस करते हैं कि आरोपी जमानत पाने का हकदार है। अदालत ने दोनों आरोपियों की एक लाख रुपये के निजी मुचलके व एक अन्य जमानत राशि पर रिहा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने आरोपी केे पीड़िता से संपर्क न करने व बिना अदालत की इजाजत दिल्ली से बाहर जाने पर रोक लगा दी है।
महिला ने आरोप लगाया था कि 30 अप्रैल 2016 को वह दिल्ली आई थी और उसे गेस्ट हाउस न मिलने पर आरोपी ने पटेल नगर में एक होटल में कमरा दिलवा दिया। रात को खाने के बाद शराब पीने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया व बाद में विवाह का वायदा किया। इसके अलावा महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी के भाई ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया व उसके पिता ने भी छेड़छाड़ की।

वहीं आरोपी के वकील ने कहा कि यह मामला मात्र व्यवसायिक विवाद का है। घटना 2016 की है और महिला ने प्राथमिकी 2019 में लिखवाई है। उन्होंने कहा महिला वर्ष 2016-19 के दौरान भी उनके मुवक्किल से व्यवसाय में लगी रही है। पुलिस को दी शिकायत में व्यवसाय का विवाद ही बताया। फिर अचानक 9 नवंबर 19 को दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed