फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Court directs Honey Singh not to make third party rights over immovable and movable property owned by his companies in UAE

झटका: दुबई वाली अपनी संपत्ति पर यह काम नहीं कर पाएंगे हनी सिंह, पत्नी की शिकायत पर अदालत ने दिया आदेश

Wed, 15 Sep 2021 11:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Sep 2021 11:33 PM IST
सार

पंजाबी गायक और संगीतकार यो यो हनी सिंह को कोर्ट से एक और झटका लगा है। कोर्ट ने हनी सिंह को यूएई उनकी कंपनियों के स्वामित्व वाली अचल और चल संपत्ति पर तीसरे पक्ष का अधिकार न बनाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Court directs Honey Singh not to make third party rights over immovable and movable property owned by his companies in UAE
honey singh

विस्तार

अदालत ने बुधवार को पंजाबी गायक और संगीतकार यो यो हनी सिंह को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उनके या उनकी कंपनियों के स्वामित्व वाली अचल और चल संपत्ति पर तीसरे पक्ष का अधिकार बनाने पर रोक लगा दी। हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह को अपनी कंपनियों के वे दस्तावेज दाखिल करने का भी निर्देश दिया जो विदेश में पंजीकृत हैं। अदालत ने मामले की सुनवाई 17 सितंबर तय की है।
विज्ञापन


अदालत ने यह निर्देश हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार द्वारा दायर एक आवेदन पर दिया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है उनके पति दुबई में संपत्ति पर तीसरे पक्ष के अधिकार बनाने और कुछ संपत्तियों का निपटान करने की प्रक्रिया में हैं। उसने अदालत को बताया कि सिंह के पास दुबई में 333.73 वर्ग मीटर का एक 'पॉश विला' है, जिसे उसने विदेश में स्थापित अपनी एक कंपनी के माध्यम से उसके लिए खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शालनी ने आवेदन में दावा किया कि उनके पति ने 19 नवंबर, 2019 को उनके पक्ष में जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी की थी जिससे उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में स्थित उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों पर अधिकार और नियंत्रण मिला। उसने कहा कि उसे गंभीर आशंका है कि उसका पति उस जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी को रद्द कर सकता है।

शालनी ने अदालत से अनुरोध किया कि वह सिंह को पावर ऑफ अटॉर्नी को रद्द करने, दुबई में व्यक्तिगत रूप से या अपनी कंपनी के माध्यम से संपत्ति के तीसरे पक्ष के अधिकारों का निपटान करने से रोके। याची ने हनी सिंह को अपनी किसी भी विदेशी कंपनी के निदेशक पद को बदलने और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सभी चल और अचल संपत्तियों की यथास्थिति बनाए रखने से रोकने के लिए निर्देश देने की भी मांग की।

यो यो हनी सिंह के नाम से मशहूर हिरदेश सिंह और तलवार ने 23 जनवरी, 2011 को विवाह किया था। तलवार ने अपनी घरेलू हिंसा याचिका में बताया है कि कैसे सिंह ने उनकी शादी के पिछले दस वर्षों में उनका कथित तौर पर शारीरिक शोषण किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि हनी सिंह ने उसे धोखा दिया। उसने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत अपने पति से मुआवजे के रूप में 20 करोड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed