{"_id":"5f2afd068ebc3e3ce273525d","slug":"councillor-in-the-soup-after-making-controversial-post-on-social-media-ashram-news-noi527978527","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर मजहबी पोस्ट कर विवादों में घिरीं भाजपा पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर मजहबी पोस्ट कर विवादों में घिरीं भाजपा पार्षद
विज्ञापन
नई दिल्ली। सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भाजपा की महिला पार्षद कुसुम तोमर विवादों में आ गई हैं। पार्षद द्वारा धर्म विशेष को लेकर अपने फेसबुक पेज पर टिप्पणी की गई है। लोगों द्वारा आलोचना की जा रही है।
दरअसल, दो दिन पहले भाजपा पार्षद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि मैं हिंदू बहनों से कहना चाहती हूं कोई फालतू बोले तो ठोक दो मैं संभाल लूंगी और कोई परेशानी हो तो मेरे से संपर्क करें। वहीं, एक अन्य पोस्ट में लिखा कि कोई भी हिंदू लड़की अगर किसी मुसलमान लड़के से दोस्ती करेगी तो वह भी पीटेगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पार्षद की पोस्ट पर उनके खिलाफ जमकर टिप्पणी की है।
वहीं, जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो अन्य नेताओं ने इसे पार्षद का निजी मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। इस मामले में पार्षद का कहना है कि वह किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं हैं। उनके भी मुस्लिम दोस्त हैं। अप्रैल महीने में भजनपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। धर्म विशेष से संबंधित आरोपी युवक पीड़िता को बार-बार दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा था।