फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corporation officials refuse to give relief to sealed factories

निगम अधिकारियों का सील फैक्ट्रियों को राहत देने से इंकार

Sat, 15 Jan 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corporation officials refuse to give relief to sealed factories
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन के मामले में सील की गई फैक्ट्रियों को राहत देने से साफ मना कर दिया। स्थायी समिति की बैठक में शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने इन फैक्ट्रियों को डी-सील करने की मांग की थी। मगर अधिकारियों ने उनकी मांग को अस्वीकार करते हुए कहा कि यह मामला निगरानी समिति से संबंधित है। वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते।
विज्ञापन

समिति की बैठक में भाजपा पार्षद अंजू जैन ने कहा कि कई फैक्ट्रियां सील की गई थीं। उनमें कुछ के मालिकों ने दूसरी जगह फैक्ट्री लगाने का निर्णय लिया है, जबकि कुछ फैक्ट्रियों के मालिकों को वैकल्पिक प्लॉट मिल गए है। इस कारण उनकी फैक्ट्रियों की सील खोल देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दो हजार से अधिक फैक्ट्री सील हैं। मगर अधिकारियों ने निगरानी कमेटी का हवाला देते हुए उनके सुझाव को मानने से इंकार कर दिया। इस बीच समिति के अध्यक्ष जोगीराम जैन ने अधिकारियों को आदेश दिए कि वे इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed