फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   coronavirus vaccine dry run drive start in hindu rao and kasturba hospital

दिल्लीः उत्तरी निगम के हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल में वैक्सीन का ड्राई रन हुआ शुरू

Wed, 06 Jan 2021 12:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 Jan 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccine dry run drive start in hindu rao and kasturba hospital
हिंदूराव अस्पताल में चल रहा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन - फोटो : एएनआई

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिंदूराव और कस्तूरबा मेटरनिटी अस्पताल में आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू किया गया है। इसमें 34 कर्मचारियों को शामिल कर वैक्सीन लगाने का अभ्यास किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से तैयारियां मंगलवार को ही पूरी कर ली गईं थीं।

विज्ञापन



दरअसल, जिला प्रशासन के मध्य जोन द्वारा बुधवार को 60 से भी अधिक केंद्रों पर ड्राई रन किया जाना है। इसके तहत उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले दो अस्पतालों को भी चिन्हित किया गया है। उत्तरी निगम के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि निगम के अस्पताल कोरोना वैक्सीन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में लोगों को वैक्सीन लगाने के ठीक वैसे ही प्रक्रिया अपनाई जा रही है जो प्रक्रिया असली वैक्सीनेशन के लिए तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि इससे पहले भी हिंदूराव अस्पताल को कोविड अस्पताल में घोषित किया गया था। हालांकि, बाद में मरीजों की कम संख्या को देखते हुए अस्पताल में सामान्य सेवाओं को बहाल कर दिया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed