{"_id":"60ca2b378ebc3e2b8a21e223","slug":"coronavirus-in-delhi-update-212-new-cases-reported-in-a-day-25-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: तीन दिन बाद फिर हुईं 20 से ज्यादा मौतें, एक दिन में सामने आए 212 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: तीन दिन बाद फिर हुईं 20 से ज्यादा मौतें, एक दिन में सामने आए 212 मामले
Wed, 16 Jun 2021 10:17 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:17 PM IST
सार
एक दिन में 212 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 25 लोगों की इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इस बीच 516 मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया गया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना के मामले काफी तेजी से कम हुए हैं लेकिन संक्रमण के चलते मरीजों की मौत की संख्या अभी भी अधिक देखने को मिल रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन बाद फिर दिल्ली में 20 से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। इससे पहले 12 जून को एक दिन में 28 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 212 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 25 लोगों की इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इस बीच 516 मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया गया। पिछले एक दिन में 77891 सैंपल की जांच में 0.27 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ ही राजधानी में अब कोरोना के सक्रिय मामले भी तीन हजार के नीचे आ गए हैं। फिलहाल 2749 मरीजों का उपचार घर और अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से 781 मरीजों का उनके घरों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमण के मामले बढ़कर 14,31,710 हो चुके हैं, जबकि 24,876 लोगों की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। अब तक 14,04,085 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 6169 हो चुकी है। राजधानी में अभी तक की स्थिति देखें तो संक्रमण दर 6.99 फीसदी रही है। जबकि मृत्युदर 1.74 फीसदी दर्ज की गई है।
23 में से 22 हजार बिस्तर खाली
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के मामले कम होने के कारण अब अस्पताल भी खाली नजर आ रहे हैं। विभिन्न अस्पतालों को मिलाकर राजधानी में कोरोना मरीजों के लिए 23953 बिस्तर हैं जिनमें से 22316 खाली पड़े हैं। ठीक इसी तरह कोविड निगरानी केंद्र में 6288 में से 6195 बिस्तर खाली हैं और स्वास्थ्य केंद्रों पर 627 में से 601 बिस्तर रिक्त पड़े हैं।
एक दिन में 53 हजार को लगी वैक्सीन
विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 53455 लोगों ने वैक्सीन लिया है। इनमें 28585 ने पहली और 24870 ने दूसरी खुराक ली है। अब तक राजधानी में 62 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है जिनमें से पहली खुराक 47.12 और दूसरी 14.88 लाख लोगों को लग पाई है।