{"_id":"61eebeb8435e1f390952cc82","slug":"coronavirus-in-delhi-40-percent-corona-infected-on-oxygen-support-five-percent-critical","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: करीब 40 फीसदी कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन सपोर्ट पर, पांच प्रतिशत की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: करीब 40 फीसदी कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन सपोर्ट पर, पांच प्रतिशत की हालत गंभीर
Mon, 24 Jan 2022 08:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:29 PM IST
सार
सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि अस्पतालों में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित रोगियों में से 39.55 फीसदी ऑक्सीन बिस्तर पर हैं। इनमें वह मरीज भी शामिल हैं जिन्हें एक या दो बार ही थोड़ी थोड़ी देर के लिए ऑक्सीजन देने की आवश्यकता पड़ रही है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती 10 में से चार कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इनमें लगभग सभी आयुवर्ग के मरीज शामिल हैं। इनमें ऐसे मरीजों की संख्या करीब 50 फीसदी है, जिनको पहले से कोई बीमारी है।
सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि अस्पतालों में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित रोगियों में से 39.55 फीसदी ऑक्सीन बिस्तर पर हैं। इनमें वह मरीज भी शामिल हैं जिन्हें एक या दो बार ही थोड़ी थोड़ी देर के लिए ऑक्सीजन देने की आवश्यकता पड़ रही है।
दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 12,257 ऑक्सीजन बेड वर्तमान में खाली हैं। जबकि 2309 बिस्तर पर मरीज भर्ती हैं। दिल्ली फाइट कोरोना वेबसाइट के अनुसार, राजधानी के अस्पतालों में 5837 कोरोना संक्रमित रोगी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
इनमें सबसे अधिक 2376 मरीजों को सामान्य कोविड वार्ड पर रखा गया है। इनमें संक्रमण के लक्षण हल्के हैं लेकिन सहायक रोग या फिर आयु अधिक होने के चलते इन्हें अस्पतालों में भर्ती किया गया है। दिल्ली सरकार की इस वेबसाइट के अनुसार सोमवार शाम तक राजधानी के अस्पतालों में 5.32 फीसदी मरीजों की हालत अति गंभीर है, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। अस्पतालों में कुल 1,652 वेंटिलेटर वर्तमान में खाली हैं जबकि 311 पर मरीज उपचाराधीन हैं।

इसी तरह आईसीयू की बात करें तो 841 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि 3,606 बिस्तर खाली पड़े हैं। अगर कुल संक्रमित रोगियों से तुलना करें तो 14.40 फीसदी मरीजों का उपचार आईसीयू में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ही अधिकारी ने बताया कि इन मरीजों में संक्रमण के मोडरेट लक्षण हैं जिसकी वजह से इन्हें आईसीयू में रखा गया है। इनमें से हर किसी को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।