फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   coronavirus in delhi 37 doctors at Delhi Sir Ganga Ram Hospital tested positive

दिल्ली में कोरोना : गंगाराम अस्पताल बना सबसे बड़ा हॉट स्पॉट, 37 डॉक्टर संक्रमित, पांच की हालत गंभीर

Fri, 09 Apr 2021 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Apr 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi 37 doctors at Delhi Sir Ganga Ram Hospital tested positive
सर गंगा राम अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने के साथ ही अस्पतालों के हॉट स्पॉट जोन में तब्दील होने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। संक्रमण की तीसरी लहर गुजरने के बाद पहली बार किसी अस्पताल में तीन दर्जन से भी ज्यादा कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक साथ 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें 32 डॉक्टर होम आइसोलेशन हैं और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। फिलहाल राजधानी में यह सबसे बड़ा हॉट स्पॉट के रूप में सामने आया है। 
विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट आई है। 37 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। हालांकि ज्यादातर डॉक्टरों में संक्रमण का हल्का असर है लेकिन एहतियात के तौर पर इन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है लेकिन पांच डॉक्टरों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी आयु भी 50 वर्ष से अधिक है। इन डॉक्टरों को तत्काल गंगाराम अस्पताल के ही कोविड वार्ड में भर्ती किया है। जानकारी मिली है कि इनमें से अधिकांश डॉक्टर कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन ले चुके हैं। दोनों डोज लेने के बाद भी इनके कोरोना संक्रमित होने को लेकर अस्पताल में तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि वैक्सीन को लेकर अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने कुछ भी कहने से फिलहाल इंकार कर दिया। 

एम्स के 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, ऑपरेशन थिएटर बंद

कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी चपेट में अस्पतालों के कर्मचारी तेजी से बड़ी संख्या में आ रहे हैं। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 50 से ज्यादा कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने का खुलासा हुआ है। पिछले एक सप्ताह में 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 

जानकारी के अनुसार अस्पताल के मेडिसिन विभाग में कुछ डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। वहीं सर्जरी विभाग के कई डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने की वजह से ही एम्स प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर बंद करने का फैसला लिया है। यहां सिर्फ इमरजेंसी मामलों में ही सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed