{"_id":"614398374cb3790ef25d998b","slug":"coronavirus-cases-in-delhi-28-new-cases-of-corona-were-found-one-patient-died-22-patients-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना के नए 28 मामले मिले, आठ दिन बाद एक मरीज ने तोड़ा दम, 22 रोगी हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना के नए 28 मामले मिले, आठ दिन बाद एक मरीज ने तोड़ा दम, 22 रोगी हुए स्वस्थ
Fri, 17 Sep 2021 12:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:47 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,38, 373 हो गई है। इनमें से 14,12,880 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,084 है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बृहस्पतिवार को 28 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 22 मरीज स्वस्थ हुए। इस एक मरीज की मौत हुई। आठ दिन बाद ऐसा हुआ है जब संक्रमण से किसी मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,38, 373 हो गई है। इनमें से 14,12,880 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,084 है। फिलहाल 409 सक्रिय मरीज हैं इनमें से 110 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 260 मरीज हैं।
कोविड केयर केंद्रों में 11 रोगी भर्ती है। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 72,481 टेस्ट किए गए हैं। कुल हुई जांच में 49,734 आरटी-पीसीआर से और 22,747 एंटीजन से हुए हैं। कंटेनमेंट जोन अब 94 ही रह गए हैं।
विज्ञापन
1,37,846 को लगी वैक्सीन
पिछले 24 घंटों में 1,37,846 को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 83,096 को पहली और 54,750 को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक एक करोड़ 54 लाख 73 हजार टीके लगाए जा चुके हैं।