{"_id":"61dc80f95180c938706c711c","slug":"corona-update-symptoms-not-found-for-three-days-aiims-director-came-out-of-home-quarantine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: तीन दिन तक नहीं मिले लक्षण, होम क्वारंटीन से बाहर आए एम्स निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: तीन दिन तक नहीं मिले लक्षण, होम क्वारंटीन से बाहर आए एम्स निदेशक
Tue, 11 Jan 2022 12:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:24 AM IST
सार
एम्स से जानकारी मिली है कि तीन दिन तक लक्षण नहीं मिलने की वजह से डॉ. गुलेरिया ने होम क्वारंटीन से बाहर आए हैं। अस्पताल में अभी स्टाफ की काफी परेशानी चल रही है। पिछले सप्ताह निदेशक डॉ. गुलेरिया का ड्राईवर कोरोना संक्रमण की चपेट में आया था।
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया सोमवार को होम क्वारंटीन से बाहर आए। उन्होंने एम्स आकर सबसे पहले एहतियात खुराक भी प्राप्त की। पिछले वर्ष 16 जनवरी को डॉ. गुलेरिया ने एम्स में ही पहली खुराक ली थी।
एम्स से जानकारी मिली है कि तीन दिन तक लक्षण नहीं मिलने की वजह से डॉ. गुलेरिया ने होम क्वारंटीन से बाहर आए हैं। अस्पताल में अभी स्टाफ की काफी परेशानी चल रही है। पिछले सप्ताह निदेशक डॉ. गुलेरिया का ड्राईवर कोरोना संक्रमण की चपेट में आया था।
इसके चलते निदेशक कार्यालय में बाकी स्टाफ को भी क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई लेकिन इसी बीच पता चला कि सुरक्षा गार्ड और गैर चिकित्सीय स्टाफ के आठ कर्मचारी भी संक्रमित हैं जिसकी वजह से बीते बृहस्पतिवार से ही एम्स के निदेशक कार्यालय को आइसोलेट किया गया था। यहां मौजूद सभी अधिकारियों को होम आइसोलेशन पर रहने के निर्देश भी दिए गए थे।
विज्ञापन
हालांकि एम्स प्रबंधन ने अभी तक निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के होम क्वारंटीन को लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। सोमवार को जब प्रबंधन के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो पता चला कि चिकित्सा अधीक्षक से लेकर प्रोटोकॉल डिवीजन तक के कई कर्मचारी संक्रमित हैं और वे सभी पिछले पांच दिन से अस्पताल नहीं गए हैं।

बहरहाल एहतियात खुराक लेने के बाद डॉ. रणदीप गुलेरिया ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों से अपील की है कि एहतियात खुराक को समय पर जरूर हासिल करें। कोरोना की यह तीसरी लहर काफी तेज है। अस्पतालों में रोगियों की संख्या कम है लेकिन अति जोखिम वाले वर्ग के लिए यह तकलीफ दे सकता है।