फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona update delhi 33 new infected found in Delhi patient died of corona infection after Three days later

दिल्ली: तीन दिन बाद कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत, एक दिन में 33 लोग मिले संक्रमित

Sat, 02 Oct 2021 09:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Oct 2021 09:15 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में तीन दिन बाद कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, 33 नए संक्रमित मिले हैं।
आपको बता दें कि कोरोना की संक्रमण दर 5.17 फीसदी और मृत्युदर 1.74 फीसदी है। नए संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने की वजह से सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। 

विज्ञापन
corona update delhi 33 new infected found in Delhi patient died of corona infection after Three days later
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तीन दिन बाद राजधानी में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। पिछले एक दिन में 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शनिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 68362 सैंपल की जांच में 0.05 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


वहीं 58 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। इससे पहले राजधानी में संक्रमण के चलते पिछले माह 28 सितंबर को दो मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


बहरहाल राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,38,933 हो चुकी है जिनमें से 14,13,462 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 25088 मरीजों की अब तक संक्रमण जान ले चुका है। राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 5.17 फीसदी और मृत्युदर 1.74 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने की वजह से सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। पिछले एक दिन में ही यह संख्या 400 से कम होकर 383 पर दर्ज की गई है। वहीं शनिवार को दिल्ली के तीन इलाकों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया है। इसी के साथ ही एक बार फिर कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या कम होकर 97 हो चुकी है। 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक दिन में 47870 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर के जरिए हुई है। वहीं 393 सक्रिय मामलों में से 110 अपने घरों में आइसोलेशन में है। जबकि 237 मरीजों का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। इनके अलावा तीन मरीजों को कोविड निगरानी केंद्रों में भर्ती किया गया है। अभी राजधानी के अस्पतालों में 11531 बेड खाली हैं। जबकि कोविड निगरानी केंद्रों में 3868 बेड खाली पड़े हैं। 

1.86 लाख लोगों को दी वैक्सीन
विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 1.86 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है जिनमें से 75505 लोगों ने पहली खुराक हासिल की है। वहीं एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने दूसरी खुराक लेकर कोरोना टीकाकरण खत्म किया है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल टीकाकरण 1.80 करोड़ पार हो चुका है जिनमें से 1.21 करोड़ वैक्सीन पहली बार दी गई है लेकिन 59.21 लाख लोगों ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed