फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in delhi increases continuously 5481 new cases were reported in last 24 hours three patient died

Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार तेज, बीते 24 घंटे में 5481 नए मामले आए सामने, तीन ने तोड़ा दम

Tue, 04 Jan 2022 04:23 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 04:23 PM IST
सार

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 65,487 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 8.37 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते सोमवार की तुलना में संक्रमण दर 6.46 से बढ़कर 8.37 फीसदी तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Corona in delhi increases continuously 5481 new cases were reported in last 24 hours three patient died
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले एक दिन में कोरोना की चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या में 34 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, संक्रमण दर में भी करीब दो फीसदी ज्यादा रही है। इतना ही नहीं, पिछले साल 18 अगस्त के बाद पहली बार राजधानी में कोरोना संक्रमण की वजह से एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। इनके अलावा सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, अस्पतालों में भर्ती रोगियों की संख्या में भी 111 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 65,487 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 8.37 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते सोमवार की तुलना में संक्रमण दर 6.46 से बढ़कर 8.37 फीसदी तक पहुंच गई है। इस दौरान 5481 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस बीच 1575 मरीजों को छुट्टी मिली है, लेकिन तीन रोगियों की अलग-अलग अस्पताल में मौत हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आठ संक्रमित रोगियों को दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल में कराया भर्ती
इसी के साथ ही अस्पतालों में भर्ती रोगियों की संख्या 420 से बढ़कर 531 तक पहुंच गई है। 325 रोगियों को कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है। वहीं 8593 कोरोना मरीज अपने-अपने घरों में होम क्वारंटीन हैं। राजधानी में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 14889 हुई है। वहीं कंटेनमेंट जोन भी बढ़कर 2992 हुए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली में अब तक 14,63,701 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें 14,23,699 लोग अब तक ठीक भी हुए हैं, लेकिन 25113 मरीजों की मौत हुई है। ठीक इसी तरह अस्पतालों में भर्ती 531 में से 41 कोरोना संदिग्ध हैं, जिनकी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं आठ संक्रमित रोगियों को दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल में भर्ती कराया है। 72 संक्रमित रोगी दूसरे राज्यों के निवासी हैं।

168 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती 531 में से 308 रोगियों में संक्रमण का हल्का असर है, लेकिन 168 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं 14 मरीजों की हालत गंभीर है। यह रोगी वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं। विभाग ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 1.85 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है। 15 से 17 वर्ष की आयु वाले 21022 किशोरों को वैक्सीन दी गई। अब तक राजधानी के 1.12 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed