फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi: Health Minister Satyendar Jain claims - No less investigations are being done three times more than the stated number of ICMR

Corona in Delhi: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का दावा- कम नहीं आईसीएमआर की बताई संख्या से तीन गुना ज्यादा हो रहीं जांच

Sun, 16 Jan 2022 02:32 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Jan 2022 02:32 PM IST
सार

जैन ने शनिवार को कहा था कि लगता है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना ने शिखर छू लिया है और जब दैनिक केस 15 हजार से कम आने लगेंगे तो सरकार प्रतिबंधों में ढिलाई देने के बारे में सोचेगी।

विज्ञापन
Corona in Delhi: Health Minister Satyendar Jain claims - No less investigations are being done three times more than the stated number of ICMR
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना जांचें कम नहीं हो रही हैं और इस बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आईसीएमआर ने जितनी जांचों की अनुशंसा की है, राष्ट्रीय राजधानी में उसकी तीन गुणा ज्यादा जांचें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें कोरोना जांच की जरूरत है, उन सभी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार, एसिम्प्टोमेटिक मरीजों को जांच कराने की जरूरत नहीं है। साथ ही जिन मरीजों की पुष्टि लैब से हुई है, उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जरूरत नहीं है जबतक उन्हें कोई समस्या नहीं होती या वे 60 साल से ज्यादा आयु के नहीं हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच पर ये नई गाइडलाइंस काफी सोच-विचार के बाद लाई गई हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को हुई 67,624 लोगों की जांच

दिल्ली में शुक्रवार को 67,624 जबकि गुरुवार को 79,578 जांचें हुई थीं। दिल्ली में गुरुवार को 28,867 केस मिले थे, जो कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में हुआ सबसे बड़ा बदलाव था। इससे पहले बुधवार को 98,832 कोरोना जांचें हुई थीं।

जैन ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली में रविवार को 17 हजार नए कोरोना मरीज मिल सकते हैं। उन्होंने कहा, हॉस्पिटल में मरीजों के भर्ती होने की संख्या में ठहराव आया है और कोरोना की पॉजिटिविटी दर में भी कमी आएगी। दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का कोरोना के प्रसार पर प्रभाव पड़ा है। प्रतिबंधों की समीक्षा करने से पहले हम तीन-चार दिन स्थिति पर नजर रखेंगे।

शनिवार को कहा था- कोरोना ने पीक छुआ

जैन ने शनिवार को कहा था कि लगता है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना ने शिखर छू लिया है और जब दैनिक केस 15 हजार से कम आने लगेंगे तो सरकार प्रतिबंधों में ढिलाई देने के बारे में सोचेगी। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 20,718 केस मिले और 30 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 30.64 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed