फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi: Corona havoc on Delhi Police too, 1000 policemen including PRO, ACP infected

Corona in Delhi: दिल्ली पुलिस पर कोरोना का कहर, पीआरओ, एसीपी समेत 1000 पुलिसकर्मी संक्रमित

Mon, 10 Jan 2022 02:28 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 10 Jan 2022 02:28 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन संक्रमितों में दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल भी हैं।

विज्ञापन
Corona in Delhi: Corona havoc on Delhi Police too, 1000 policemen including PRO, ACP infected
Chinmoy Biswal - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना का कहर अब पुलिस विभाग पर भी ढाने लगा है। रविवार शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के लगभग 1000 कर्मी कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन संक्रमितों में दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल भी हैं।
विज्ञापन

 

 

रविवार को मिले 22,751 संक्रमित

रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि 96,678 सैंपल की जांच में 23.53 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 22,751 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 10,179 मरीजों को छुट्टी भी मिली है लेकिन इस बीच 17 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 14 जून को एक दिन में 16 मरीजों की मौत हुई थी।



दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 15,49,730 हुई है जिनमें से 14,63,837 मरीज ठीक भी हुए हैं लेकिन 25160 मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल दिल्ली में 60,733 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 35,714 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। जबकि 650 मरीजों को कोविड निगरानी स्वास्थ्य केंद्रों में रखा गया है। इनके अलावा अस्पतालों में 1,618 मरीज भर्ती हैं। 

310 मरीज आईसीयू में करा रहे इलाज

विभाग ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती 440 कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी जा रही है। वहीं 310 मरीजों की हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें आईसीयू में रखा गया है। इनके अलावा 44 कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति अति गंभीर है जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है। हर दिन अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। साथ ही ऑक्सीजन थैरेपी, आईसीयू और वेंटिलेटर पर भी इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed