{"_id":"61ff0a28d050013865732a0d","slug":"corona-in-delhi-1604-cases-found-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना : 24 घंटे में मिले 1604 मामले, 17 मौतें, संक्रमण दर 2.87 फीसदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना : 24 घंटे में मिले 1604 मामले, 17 मौतें, संक्रमण दर 2.87 फीसदी
Sun, 06 Feb 2022 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Feb 2022 05:07 AM IST
सार
राहत की बात यह है कि 3324 रोगियों ने कोरोना को हराया है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 2.87 फीसदी रही।
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1604 नए मामले मिले, जबकि 17 मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि 3324 रोगियों ने कोरोना को हराया है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 2.87 फीसदी रही।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में 55,824 जांच की गई। इनमें से 42,285 आरटी-पीसीआर व 10,539 एंटीजन माध्यम से हुईं। अस्पतालों में इस समय 1037 मरीज भर्ती हैं व 14379 बिस्तर खाली हैं। कोविड केयर सेंटर में 132 व हेल्थ सेंटर में दो मरीज हैं। होम आइसोलेशन में 7267 रोगियों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
आईसीयू में 404, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 358 व वेंटिलेटर पर 102 मरीज हैं। कुल भर्ती मरीजों में से 736 मरीज दिल्ली व 240 मरीज दिल्ली के बाहर के हैं। बीते 24 घंटे में 56,295 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। इसमें से 11,409 लोगों ने पहली और 40,317 ने दूसरी खुराक ली है।
विज्ञापन