{"_id":"601d4f5c8ebc3ed27322b074","slug":"corona-cases-decreasing-in-delhi-kejriwal-government-orders-to-lessen-1470-beds-from-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना घटते ही दिल्ली के पांच अस्पतालों में आरक्षित बिस्तर हुए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना घटते ही दिल्ली के पांच अस्पतालों में आरक्षित बिस्तर हुए कम
Fri, 05 Feb 2021 07:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने आरक्षित बिस्तरों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने राजधानी के पांच बड़े सरकारी अस्पतालों में आरक्षित बिस्तरों को कम कर दिया है। इसके तहत 1470 बिस्तरों को अब सामान्य रोगियों के लिए इस्तेमाल में लाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोकनायक अस्प्ताल में 300, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 500, रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में 50, बुराड़ी अस्पताल में 320 और अंबेडकर नगर अस्पताल में 300 बिस्तरों को कोविड आरक्षण की सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले तक दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना वायरस को लेकर 6265 बिस्तरों को आरक्षित रखा गया था लेकिन अब इसमें 1470 बिस्तरों को गैर कोरोना रोगियों के लिए इस्तेमाल की अनुमति प्रदान कर दी है। इसी के साथ ही अब दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर 4795 बिस्तर आरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने से दिल्ली में रोजाना एक फीसदी से भी कम मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। ताजा स्थिति देखें तो 6265 में से केवल 621 बिस्तरों पर ही मरीज भर्ती हैं। बाकी 5644 बिस्तर खाली हैं।
ऐसे में इन बिस्तरों को गैर कोरोना मरीजों के लिए उपयोग में लाना बेहद जरूरी है क्योंकि अन्य मरीजों को चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराना भी सरकार की जिम्मेदारी है। इसीलिए संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अभी फिलहाल 25 फीसदी बिस्तरों को आरक्षण की सूची से हटाया गया है। धीरे धीरे अगर स्थिति ऐसी ही रही तो और भी बिस्तरों को गैर कोविड मरीजों के लिए दिए जा सकते हैं।