फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no clue of 1200 jamaat people gone out from markaz

दिल्लीः मरकज से निकले 1200 जमातियों का अभी तक सुराग नहीं, तलाश में भटक रही पुलिस

Fri, 24 Apr 2020 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
no clue of 1200 jamaat people gone out from markaz
tablighi jamaat - फोटो : PTI (File)

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस समेत देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी मशक्कत के बावजूद मरकज में आए 1200 जमातियों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


ये भारतीय हैं या विदेशों के रहने वाले हैं, इनकी जांच की जा रही है। फरार जमातियों का रिकार्ड खंगालने के लिए अपराध शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार को शामली (उत्तर प्रदेश) जिले के कांधला स्थित मौलाना मोहम्मद साद के फार्म हाउस में छापेमारी भी की।
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरकज में हुए जलसे में शामिल होने के लिए 11 से 13 मार्च तक करीब 4000 जमाती आए थे। तीन दिनों में मरकज में आए चार हजार जमाती की मरकज के रजिस्टर में एंट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 1800 जमाती तो दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मिल गए हैं, लेकिन 1200 जमातियों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इन जमातियों का रिकार्ड खंगालने के लिए एक टीम मौलाना साद के फार्म हाउस में गई थी।

इसके अलावा मौलाना साद व मरकज के नाम से यूपी में भी बैंक खाते हैं, जिनकी जानकारी भी खंगाली गई। पुलिस टीम ने मौलाना साद के फार्म हाउस से कुछ लैपटॉप, पैन ड्राइव व अन्य जरूरी कागजात बरामद किए हैं। लैपटॉप व पैन ड्राइव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।


पुलिस को बैंक खातों से संबंधित कागजात भी मिले हैं। अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साद का अभी तक कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने टेस्ट कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed