फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   contractor snach job, gardner hang

ठेकेदार ने नौकरी से निकाला तो माली ने लगा ली फांसी

Wed, 25 Mar 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
contractor snach job, gardner hang
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान मयूर विहार इलाके में ठेकेदार ने एक माली को नौकरी से निकाल दिया। घर में खाने के लाले पड़े तो गौतम सदा (42) ने हताश होकर पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गौतम के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव सौंपा तो उसके परिवार के पास अंतिम संस्कार के पैसे भी नहीं थे। पड़ोसियों ने चंदा कर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

मयूर विहार थाना पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार निवासी गौतम मयूर विहार फेज-एक के यमुना खादर में पत्नी रंजन देवी, दो बेटियों और तीन बेटों के साथ रहता था। गौतम समाचार अपार्टमेंट के पास एक कंपनी में ठेकेदार के पास माली था। कोरोना की वजह से लॉकडाउन हुआ तो ठेकेदार ने गौतम से नौकरी पर न आने को कह दिया। उसके घर में दो दिन से खाना भी नहीं बना था। परिवार के करीबी सोनू पंडित ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे गौतम ने घर के पीछे यमुना खादर में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे पेड़ से लटका देखकर देर रात सूचना पुलिस को दी। परिवार का आरोप है कि ठेकेदार ने गौतम को कई माह से सैलरी भी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed