फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress protest against inflation at BJP headquarters

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 03 Mar 2021 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against inflation at BJP headquarters
नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलिंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार और महंगाई विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा मुख्यालय के लिए कूच किया। महिला कांग्रेस ने भी विरोध जताया।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के संरक्षण में तेल कंपनियां बेलगाम हो गई हैं। रोज पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले सवा महीने के दौरान एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 125 रुपये की वृद्धि के साथ सिलिंडर 819 रुपये का हो गया है। इससे दिल्ली वासी त्रस्त हैं। भाजपा की मोदी सरकार की उपलब्धि है कि एक महीने में चार बार सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। कोरोना महामारी और आर्थिक तंगी झेल रहे दिल्लीवासी महंगाई से परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन, मुदित अग्रवाल, अली मेहंदी, शिवानी चोपड़ा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व विधायक चौ. मतीन अहमद, राजेश लिलौठिया, अरविंदर सिंह लवली सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस का पेट्रोलियम मंत्रालय के सामने प्रदर्शन
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने भी पेट्रोलियम मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी ने कहा कि जनता महंगाई की मार से त्रस्त है और मोदी सरकार अहंकार और आडंबर में मस्त है। श्रीनिवास ने कहा कि किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी और महिलाएं महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। प्रदर्शन में एआईसीसी इंचार्ज और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय सचिव प्रणब झा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अलका लांबा, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी भईया पवार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक चोटीवाला, दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, शिवी चौहान, मंजू तोंगड़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव व युवा कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed